वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर करहैंया में रेणुकूट से दोस्त को छोड़कर लौट रहे दो युवक बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई और दूसरे को रेफर कर दिया गया।
अनपरा क्षेत्र के एचएससीएल कालोनी निवासी प्रिंस गुप्ता और रवि कुमार बृहस्पतिवार की शाम अपने एक मित्र को रेणुकूट बस पकड़वाने के लिए गए हुए थे। वापस लौटते समय करहैंया में ब्रेकर सामने से बस आ रही थी। ब्रेकर भी था, इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में दोनो युवकों को गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्रिंस गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक रवि को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।