फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर छापे में बरामद हुआ एक हजार लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परासपानी गांव स्थित ढाबे पर मंगलवार को अतिरिक्त एसडीएम सुशील यादव और डीसएओ डॉ. राकेश तिवारी की अगुवाई में टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक हजार लीटर डीजल, 31 ड्रम, मोटरयुक्त पाइप समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि परासपानी गांव में राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे पर अवैध ढंग से डीजल का कारोबार किया जा रहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने अतिरिक्त एसडीएम और डीएसओ को जांच का आदेश दिया। मंगलवार की दोपहर बाद अतिरिक्त एसडीएम सुशील यादव, जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने ढाबे पर छापा मारा। टीम ने एक हजार लीटर डीजल, खाली 31 ड्रम, मोटर युक्त पाइप, टोटी युक्त बाल्टी व घरेलू 12 सिलिंडर सहित सात कामर्शियल सिलिंडर कब्जे में ले लिया। एसडीएम सुशील यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया। जांच के दौरान मिले सभी सामग्री की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। टीम में ट्रेनी पीसीएस श्याम प्रताप, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, सप्लाई इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें