फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
न्नूगंज थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रामगढ़। जिले में मंगलवार को बारिश के साथ बिजली भी गिरी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव में बिजली गिरने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि झुलसे किशोर का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चंदपुरवा गांव में मंगलवार की दोपहर बार करीब डेढ़ बजे गांव का ही लवकुश कुमार (17) पुत्र अवधेश बिंद और उसका दोस्त प्रकाश (16) नहर के पास स्थित बरगद के पेड़ के पास बैठ कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान अचानक बिजली गिर गई, जिससे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर दोनों लड़कों के परिवार वालों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे प्रकाश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। उधर मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें