शाहगंज। कैमूर वन्य जीव विहार महुआरिया में मंगलवार को बिजली की चपेट में आने से नंदकिशोर पाल (39) पुत्र राम प्रसाद पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार को अपराह्न में करीब चार बजे बिजली गिरने से राजपुर गांव निवासी नंदकिशोर पाल की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान नंदकिशोर कैमूर वन्य जीव विहार महुअरिया के बुढ़ऊ महादेव मंदिर के पास अपनी भेड़ों को चरा रहे थे। इस हादसे की जानकारी परिजनों को किसी अन्य व्यक्ति ने देर शाम परिजनों को दी।