स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामप्रवेश (50) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम 7.30 बजे की है। बाड़ी डाला निवासी सीताराम पैदल वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।