ग्राम पंचायत सिंदुरिया की रामलीला में शुक्रवार को नारद मोह का मंचन हुआ। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। सौ वर्ष से अधिक पुरानी रामलीला मुकुट पूजा से शुरू होकर सीता विवाह तक चलती है। ठंड में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामलीला समिति में अध्यक्ष सुरेश पांडेय, विद्या शंकर पांडेय, व्यास मुरली तिवारी, डॉ. राम गोपाल तिवारी, उदय नारायण पांडेय, रामनारायण पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय, श्री राम पांडेय, दिनेश पांडेय, विशाल पांडेय, कामेश्वरी चौबे, गोविंद राम चौबे आदि उपस्थित रहे।