फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत, 17 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरीज की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हुई। उधर, पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4302 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 13 मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4031हो गई है। शनिवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 205 हो गए हैं। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. सलिल कुमार ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवारको भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शनिवार को 1840 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शनिवार को 1813 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 17 पाजिटिव और 1796 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 187769 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 186229 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4302 पाजिटिव और 181927 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 66 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 43 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें