फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के बच्चे की संदिग्ध मौत: एक दिन पहले मां को लगा था कोरोना का टीका, मासूम को पिलाया था दूध

Sun, 31 Oct 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के मानपुर गांव में एक माह के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे की मां ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया था। रात में वह बच्चे के साथ सो गई। रविवार सुबह बच्चे को उठाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के मानपुर गांव में एक माह के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार को बच्चे की मां को कोरोना का टीका लगा था। इसके बाद मां का दूध पीने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मानपुर गांव निवासी परमेश्वर ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी पूजा देवी (28) को एक माह का बेटा अमित था। शनिवार को आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ने पूजा को कोराना का टीका लगाया था। वैक्सीन लगते ही पत्नी को चक्कर आ गया। वह बेहोश भी हो गई। हालांकि कुछ देर बाद होश आ गया। रात में पत्नी, बच्चे के साथ सो गई।

बच्चे के होठ हो गए थे काले 
रविवार की सुबह अमित को उठाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बच्चे के होठ काले हो गए थे और नाक से ब्लड आ गया था। परमेश्वर ने बताया कि पूजा को कोरोना का टीका लगा था। इसके बाद मां का दूध पीने से अमित की तबीयत बिगड़ गई थी। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्व विधायक राम इकबाल ने अपनी ही सरकार को बताया किसान विरोधी, कहा- ओपी राजभर को कम आंकना भाजपा की भूल

विज्ञापन

 'कोराना का टीका लगने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं'

बताया कि परमेश्वर ने लिखित में दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता।  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि  कोराना का टीका लगने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। इसके बावजूद मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें