फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के चपेट में आने से एक की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में शनिवार को बारिश के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से श्रवण कुमार 35 की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वहीं घायल महिला का उपचार सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद ग्राम पंचायत जाताजुआ में श्रवण खेत में घास निकाल रहा था। इसी दौरान तेज गरज, चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए श्रवण अपने घर की ओर भागने लगा। लेकिन रास्ते में बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी होने पर दारोगा रविंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जाताजुआ गांव में ही अनिता देवी 30 के घर पर बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से अनीता घायल हो गई। परिवार के लोग एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें