फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट ने आने से एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका एक साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

जालौन निवासी दो युवक मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के लिए मधपुर क्षेत्र में रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदार भी गए थे। दर्शन के बाद वे अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। बुधवार की रात में ही वे जालौन जाने के लिए निकले। इस दौरान उन्हें नींद आने लगी, जिस पर महेंद्र सिंह 44 अपने एक साथी के साथ करमा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे सो गए। बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही महेंद्र की मौत हो गई। उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एबुंलेस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें