फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी चोपन भेजवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिय। यहां इलाज के दौरान घायल सीताराम (45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा निवासी सीताराम का पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया गया। डाला चौकी इंचार्ज एसके सोनकर ने बताया कि डाला बाजार में अनियंत्रित होकर एक बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार बिहार के भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के पाड़ी निवासी महाराज त्रिपाठी घायल हो गए थे। सीएचसी चोपन से घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें