फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी की ढाई क्विंटल मछली के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। हाथीनाला पुलिस व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार हाथीनाला तिराहे पर ढाई क्विंटल चोरी की मछली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि हाथीनाला तिराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर शक्तिनगर की ओर से आ रही पिकअप को रोककर जांच पड़ताल की गई। इसमें ढाई क्विंटल प्रतिबंधित मछली बरामद हुई। पिकअप चालक व वाहन स्वामी राजू सोनकर निवासी पिपरी रेणुकूट को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई मछली को 13650 रुपये में चोपन निवासी अजय साहनी को नीलाम कर दिया गया। नीलामी राशि को सरकारी कोष में जमा कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न धाराओें में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में दौरान टीम में हाथीनाला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह, मत्स्य निरीक्षक राकेश ओक्षा, उप निरीक्षक उदय नारायण यादव, हेड कांस्टेबल जालंधर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें