फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टीकाकरण से वंचित न रहे कोई भी बच्चा और महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं को दवा की खुराक पिलाकर डीएम चंद्र विजय सिंह ने मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। बताया कि गर्भवर्ती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2, टीडी बूस्टर और 0-5 वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटावायरस, मिजिल्स/रूबेला, विटामिन ए, पीसीबी का टीका सहित कुल 12 टीके लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि टीकाकरण रजिस्टर को सही रखा जाय, जिससे तैयार रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय में सभी प्रकार का टीका लगाया जा सके। नागरिकों को टीका न लगने के कारण होने वाले बीमारियों की जानकारी दी जाय और टीकाकरण के फायदे बताएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय से संपूर्ण टीकाकरण कराना आवश्यक है, जो बच्चे किसी भी कारण से पूरे टीके नहीं लगाव पाते हैं, उनके लिए सघन मिशन इंद्रधनुष एक अतिरिक्त अवसर है। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
चेयरमैन ने किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ
चोपन। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सीएचसी परिसर में बच्चे को ड्रॉप पिलाया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग उनका समय से टीकाकरण जरूर करवाएं। इस मौके पर यूनिसेफ प्रतिनिधि रोहित सिंह, पवन सोनकर, एनएम विश्वांशी, अंजली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें