फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशन पर बीजपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ बैढ़न तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लगातार जांच व गश्त कर रही है। शनिवार को सुबह फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय गश्त पर निकले हुए थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि शेरु धरकार निवासी डोडहर थाना बीजपुर अवैध हथियार लेकर कहीं भागने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही गश्त पर निकली टीम ने बैढन तिराहे से शेरू को पकड़ लिया और उसके हाथ से झोला छिन लिया। झोले की तलाशी लेने पर उसमें एक अदद तमंचा और 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि शेरु धरकार पर इसके पूर्व सात मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें