सोनभद्र। रायपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजा बिहार से लाया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम विनोद पासवान निवासी ग्राम चौधरना थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार बताया। उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया। नकटुआ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी सरईगढ़ धर्मेंद्र यादव के साथ हेड कांस्टेबल देव पूजन चौबे, हेड कांस्टेबल रामनिधि राम, आदि ने गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज कर दिया। वहीं एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।