फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी रिलीज आर्डर मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। फर्जी रिलीज आर्डर तैयार कर थाने में बंद वाहनों को छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में पूर्व में 297 वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर पर छुड़ाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान हर कोई खुद को महफूज करने में जुटा था। कोर्ट-कचहरी भी बंद थे। ऐसे वक्त में जालसाजों के गिरोह ने कोर्ट के फर्जी आदेश और कूटरचित रसीद बनाकर जिले के विभिन्न थानों में बंद सैकड़ों वाहनों को छुड़ा लिया। सीजेएम के आदेश पर सदर कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में फौजदारी लिपिक ने फर्जी रिलीज आर्डर से गिट्टी-बालू लदे वाहनों को छुड़ाने के मामले का जिक्र करते हुए केस दर्ज कराया था। इसकी जांच हुई तो विभाग के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई। जब न्यायालय के दस्तावेज से मिलान किया गया तो 304 प्रकरणों की रसीद में त्रुटियां मिली।
इसमें भी सात रसीदों की त्रुटियां मानवीय भूल वाली थी, जबकि अन्य रसीद स्पष्ट रूप से कूटरचित तरीके से तैयार किए होने की पुष्टि हुई। अधिकांश रसीदें उन तिथियों पर जारी हुई हैं, जिस तिथि पर न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश था या कोविड महामारी के कारण न्यायालय बंद था। उक्त मामले में कई अभियुक्त फरार हैं। 12 दिसंबर को अभियुक्त विजेन्द्र उर्फ गुड्डू पटेल 39 निवासी अरोली चुर्क को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपराध शाखा के निरीक्षक रामकुंवर यादव, निरीक्षक संजीव यादव, मुख्य आरक्षी धर्म प्रकाश गौतम, आरक्षी इरशाद अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें