फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मॉडल के जरिए बच्चों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान मेला बुधवार को संपन्न हो गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रतिदर्श प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साथ ही विद्यार्थियों ने कुछ औषधीय को भी बनाकर प्रस्तुत किया। इनका प्रस्तुतीकरण बहुत ही सराहनीय रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने इस विज्ञान मेला में आए हुए और प्रतिभागी बच्चे व आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस विज्ञान मेला में डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ. तनुजा सिंह, डॉ एल शेखर, डॉ नम्रता अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन और ढेर सारी ज्ञान की बातें बताई गई। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए किस प्रकार से मेहनत करना चाहिए और किस क्षेत्र में जाना चाहिए। इन सभी मनोवैज्ञानिक चीजों को बताया गया। उनके उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इस विज्ञान मेला में विद्यालय के डॉ मंजू सिंह, महेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार गुप्ता, महेश चंद्र, अमरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें