फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच के बीच सामंजस्य जरूरी

Thu, 09 Jul 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक अतिथि गृह में गुरुवार को दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एडीएम मनीलाल यादव ने अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र और महासचिव रामप्रसाद यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों को अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीएम मनीलाल यादव ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में मतभेद होने से समस्याओं के निस्तारण में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित होना जरूरी है।
विज्ञापन


 वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है, धन कमाने वाले अधिवक्ता अपनी गरिमा गिरा रहे है। कार्यक्रम को एसडीएम हर्षदेव पांडेय, चंद्रभूषण प्रसाद मिश्र, मार्तंड प्रसाद मिश्र ने संबोधित किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। दी टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक पीएन सोनी एडवोकेट ने मुख्य अतिथि समेत सभी लोगों का स्वागत किया।

तत्तपश्चात निवर्तमान कार्यकारिणी और वर्तमान कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपने के कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि को दी सोनभद्र टैक्स बार             के नवनिर्वाचित महासचिव रामप्रसाद यादव एडवोकेट ने स्मृति चिन्ह            प्रदान कर सम्मानित किया। इस            मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र  कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, विजयकांत तिवारी, महातम सिंह, शिशिर कुमार, विनोद कुमार व  मदनलाल,  धीरज सोनी, नवल बाजपेई आदि मौजूद थे। संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें