फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले दिन 19984 लोगों ने की स्वगणना, सोनभद्र प्रदेश में पहले स्थान पर

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में स्व जनगणना की कार्यशाला में मौजूद लोग
विज्ञापन
सोनभद्र। जनगणना 2027 के तहत संचालित हमारी जनगणना-हमारा विकास थीम आधारित स्वगणना अभियान में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक जिले में 19,984 लोगों ने स्वगणना एप के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया, जो प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

डीएम चर्चित गौड़ के निर्देशन और सीडीओ जागृति अवस्थी की सतत निगरानी में चलाए गए व्यापक जनजागरूकता अभियान के चलते जनपद को यह सफलता मिली। प्रशासन की तरफ से गांव से लेकर नगर क्षेत्रों तक मुनादी, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रणनीति के तहत ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत सहायकों, शिक्षकों और अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर स्वगणना ऐप और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, ताकि आमजन को सही मार्गदर्शन मिल सके। प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से लोगों में अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी योजनाओं की रूपरेखा जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही तैयार की जाती है। हमारी जनगणना-हमारा विकास अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सही और समयबद्ध जनगणना से ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। उन्होंने अपील की कि 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्वगणना अभियान में सभी नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं की स्वगणना अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें