फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: अष्टमी पर मंदिरों और पंडालों में दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को देवी मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन हुआ। भक्तों ने कन्या पूजन करते हुए भोजन कराया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

शीतला मंदिर जाने वाले रास्ते को मेन चौक पर ही ब्लॉक कर दिया गया था। इसी तरह चंडी होटल तरफ से आने पर दो सौ मीटर वाहनों को रोक दिया गया। उधर मछली गली में बैरिकेडिंग करके वाहनों को रोक दिया गया। आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। पांच बजे भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
इसी तरह दुर्गा मंदिर सांईं चौक, सातो मईया शीतला मंदिर, कड़े माता शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। पूजन करने वालों में सबसे अधिक भीड़ व्रतियों की रही। राबर्ट्सगंज नगर में डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में सुबह से देर शाम तक दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ जुटी रही। पंडालों में देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चला। इसके साथ ही रामलीला मंचन लोगों ने देखा। राबर्ट्सगंज नगर के आदिशक्ति दुर्गा मंदिर समिति के आयोजक विजय जैन ने बताया कि नवमी पर कन्या पूजन के बाद भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन

वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
वैष्णो देवी मंदिर डाला में महाअष्टमी पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह के वक्त आरती में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने गुफा मार्ग से पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का दर्शन पूजन किया। इसके बाद भैरो बाबा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करते हुए मातारानी का प्रसाद ग्रहण किया। दूर दराज से आए भक्तों में किसी ने मातारानी के धाम में मन्नत पूरी होने पर पूजा पाठ की तो किसी ने नारियल चुनरी बांधकर मन्नतें पूरी होने की कामना की।
असम के प्रसिद्ध देवी के तर्ज पर बना है पूजा पंडाल
हिंडाल्को परिसर में मिताली क्लब की तरफ से दुर्गा पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया है। असम के एक प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर कोलकाता से आये कुशल कारीगरों ने भव्य पंडाल का निर्माण किया है। पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की भव्य व सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दुर्गा पूजा शुभारंभ के अवसर पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह, हिंडाल्को के मुखिया एन नागेश, लक्ष्मी नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, मिताली क्लब के अध्यक्ष तपस चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी रतन सोमानी, ईआर हेड परनीत सिंह आदि रहे।

घोरावल धर्मशाला परिसर में श्री दुर्गा पूजा समिति में दुर्गा प्रतिमा। संवाद- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप आटो मोबाइल्स संघ पूजा पांडाल में दुर्गा पुजन करते संरक्षक रामशक?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें