फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गणित की कॉपी के साथ मिली परीक्षार्थी की ओएमआर शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के एक ही परीक्षार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के बाद अब कॉपी के साथ ओएमआर शीट भी मिली है। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर गणित विषय की एक कॉपी के साथ यह ओएमआर शीट संलग्न था। विद्यार्थियों को यह ओएमआर में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर अंकित करने के लिए दिए गए थे।
विज्ञापन

कॉपी के साथ मिले ओएमआर को सील कर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यहां पश्चिम यूपी के जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं।
शुक्रवार को मूल्यांकन के दौरान एक कॉपी में ओएमआर शीट भी संलग्न थी। इस ओएमआर शीट पर 20 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर अंकित थे। परीक्षक की सूचना पर केंद्र पर्यवेक्षक ने तत्काल इसकी सूचना डीआईओएस को दी। मौके पर पहुंचे डीआईओएस जयराम सिंह ने छानबीन के बाद ओएमआर को सील कर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि एक काॅपी के साथ ओएमआर शीट भी संलग्न पाई गई है।
कॉपी जमा करने के दौरान कक्ष निरीक्षक को इसे अलग करना होता है। ओएमआर को लिफाफे में सील कर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। वहां से इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें