सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2015-16 के चुनाव के लिए बुधवार को
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद
पर ओमप्रकाश राय और महामंत्री पद पर रमेश प्रसाद चौबे निर्वाचित हुए।
इन
लोगों ने क्रमश: 78 और 50 मतों से विजय हासिल की। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद
पर सुशील शर्मा 185 मतों से विजयी बने। उपाध्यक्ष दस साल से ऊपर के लिए
सतीश कुमार पांडेय व विनोद कुमार जायसवाल निर्वाचित हुए।
विजयी
प्रत्याशियों की मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने घोषणा
की। 763 मतदाताओं में से 665 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग
किया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सुबह 11
बजे से एल्डर्स कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र ने दीप जला कर ेमतगणना
शुरू कराई गई। शाम 4:30 बजे तक सभी परिणाम आ गए।
विजयी प्रत्याशियों में
अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश राय को 296 मत, प्रभू नारायण पांडेय को 218 मत और
राजबहादुर सिंह को 148 मत मिला। इस प्रकार से ओमप्रकाश राय 78 मतों से
विजयी घोषित किए गए।
वहीं महामंत्री पद पर रमेश प्रसाद चौबे को 229 मत,
श्रीनिवास मिश्र को 179 मत, धनंजय कुमार मौर्य को 126 मत और लालता प्रसाद
पांडेय को 111 मत मिला। इस प्रकार से रमेश प्रसाद चौबे को 50 मतों से विजयी
घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर सुशील शर्मा को 367 मत और कृष्ण कुमार
पांडेय को 182 मत मिला। सुशील शर्मा को 185 मतों से विजयी घोषित किया गया।
सी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार पांडेय को 403 मत, विनोद कुमार
जायसवाल को 400 मत और धर्मेंद्र कुमार ओझा को 266 मत मिला।
इसमें सतीश
कुमार पांडेय और विनोद कुमार जायसवाल को विजयी घोषित किया गया। एसबीए
अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, एल्डर कमेटी के सदस्य भोला सिंह यादव, हरिशंकर
वर्मा, गुलाब प्रसाद मिश्र, अमरनाथ मिश्र, मुरलीधर शुक्ल, बीरबल सिंह आदि
मौजूद रहे।