सोनभद्र। जम्मूतवी से टाटा नगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में शुक्रवार को वृद्ध का शव मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टाटा नगर को जाने वाली मूरी एक्सप्रेस चोपन के रास्ते राॅबर्ट्सगंज होते हुए गुजरनी थी। शुक्रवार की भोर में ट्रेन चोपन स्टेशन पार कर रही थी। इसी दौरान रेलवे कंट्रोल से जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि 65 वर्षीय व़द्ध ट्रेन के जनरल कोच में अचेत पड़ा है। सूचना पर राॅबर्ट्सगंज में ट्रेन रुकने पर उसे नीचे उतारा गया। यहां से जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो गई है। जीआरपी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।