फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिघुल पुलिया के नीचे मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव में शनिवार को डिघुल पुलिया के नीचे एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम ग्राम पंचायत जरहा के डिघुल टोला निवासी भोरतिया (70) खाना खाकर घर से किसी कार्य के लिए निकले थे। देर रात तक भोरतिया अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह राहगीरों ने पुलिया के नीचे एक शव को देख शोर मचना शुरू कर दिया। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त भोरतिया के रुप में हुई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस और ग्राम प्रधानपति विनोद भारती को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें