फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या के मामले में आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के करईल गांव में जादू-टोना के शक में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में शनिवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल में शुक्रवार को जादू टोना को लेकर पट्टीदारों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल कामेश्वर यादव की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र मुकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने पहुंच मौके मुआयना कर कोन थाना प्रभारी को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अफरोज आलम ने बताया कि मृतक के भाई इंद्रदेव यादव, शिवकुमार यादव, रामकेश यादव पुत्रगण पलटू यादव, वीरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव पुत्र रामकेश, संजय यादव पुत्र इंद्रदेव यादव, पप्पू यादव पुत्र शिवकुमार यादव, दल्लू गोंड उर्फ दिलशाह गोंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, दूसरे दिन शनिवार को सीएचसी दुद्धी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सीओ का कहना है कि पुलिस की टीमें सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारी कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें