सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
घर पर अकेला था हरिहर
हरिहर बैगा अपने घर पर अकेला था। उसकी पत्नी बेटी के यहां गई थी। हरिहर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसे चार लड़के हैं। तीन लड़के बाहर काम कर जीवनयापन कर रहे हैं। घर पर एक लड़का सुरेश ही था। लोग दीपावली का त्योहार रात में मना कर सो गए। सुबह उठे तो हत्या की वारदात सुन अवाक रह गए। हरिहर काफी मिलनसार था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।