म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर बलियरी गांव में रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी।ऑटो पर सवार वृद्ध गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर बलियरी गांव में रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसषे में घायल वृद्ध बिहारी (70 वर्ष) निवासी मगरदहा, कोतवाली दद्धी की जिला अस्पताल में सोमवार को मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें म्योरपुर चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।उपचार के दौरान जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। जिला अस्पताल में ही मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।