फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत, बेटे का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत फाटपखना के खम्हरिया में मंगलवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। मकान के अंदर बड़ेर से वृद्ध का शव लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने नशे में धुत होकर अपने भाइयों और चाचा से विवाद कर रहे मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखना ग्राम पंचायत के खम्हरिया टोले में शंभू (66 ) का शव उनके मकान में बडेर से मोटरसाइकिल के वायर से फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मृतक का पुत्र राजू अपने दो भाइयों दिनेश व संजय और चाचा रामदुलार से नशे की हालत में झगड़ा कर रहा था। राजू हाथ मेें फावड़ा लेकर हत्या करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने कहा कि वृद्ध की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें