फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजानी में ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत,मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने 60 वर्षीय वृद्ध को धक्का मार दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कमल बियार (60) निवासी चपकी बीजपुर जा रहे थे कि उसी ओर जा रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर छटपटाने लगे। छटपटाते देख आस-पास के लोग इकत्रित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बीजपुर डीएन सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल कमल को तत्काल धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। धक्का मारकर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीएन सिंह ने बताया कि चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें