फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के रेलवे स्टेशन मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बाइक की टक्कर से पंजाबी सिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे सीएचसी से लेकर डाल्टेनगंज के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को          कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव का निवासी एक युवक हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से अपने छोटे भाई को दुद्धी बाजार में छोड़ने जा रहा था। नगर के ही वार्ड नंबर दो बढ़नी नाला मोड़ के पास सड़क पार कर रहे पंजाबी सिंह पुत्र मोती सिंह अचानक बाइक के धक्के से घायल हो गये। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुए।


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवारों को छोड़ दिया गया जबकि पंजाबी सिंह की गंभीर हालत देख परिवार वाले उसे डाल्टेनगंज उपचार के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही वृद्ध की हालत ज्यादा गंभीर हुई तो परिवार वाले उसे वापस लेकर सीएचसी पर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सूूचना पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें