फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बुधवार की सुबह राजेंद्र मौर्या (66) अपने घर के पास संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में मिले। राजेंद्र मौर्या के पुत्र मुंबई में काम करते हैं और वह अकेले ही घर पर थे। सुबह भैंस को चारा डालने के लिए उठे थे। इसी दौरान पशुओं के चारे वाले स्थान चरन के पास उनका शव मिला। मामले की सूचना घोरावल कोतवाली में दी गई तो चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। इस संबंध में घोरावल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि राजेंद्र मौर्या बुधवार सुबह के समय भैंस को चारा डालने के लिए उठे थे। इसी दौरान गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और नाक से अधिक रक्तस्राव भी हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने प्रथम दृष्टया चारा डालते समय दुर्घटना में गिरने से मौत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें