फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में सोमवार की शाम बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। घर के पास टूटे पेड़ को काटते समय वृद्ध बिजली की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगरदहा गांव निवासी दुखी यादव (65) सोमवार की शाम अपने घर के पास गिरे हुए बरगद के पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने दुखी यादव को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि बिजली गिरने से मौत की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। घटना की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें