फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापता व्यक्ति का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के पतगडी गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव घर से सौ मीटर दूर फंदे पर लटकता मिला। रविवार की दोपहर के बाद से वह लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटा के पतगडी निवासी विजय लाल ने बताया कि पिता भगवान सिंह (58) कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। गत 23 अप्रैल को वह घर से अचानक कहीं चले गए थे। चार दिन बाद खुद लौट आए। रविवार की दोपहर फिर कहीं लापता हो गए। उनकी आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या मामला प्रतीत होता नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही शव की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें