शाहगंज। राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर ढूटेर गांव के पास शनिवार की रात एक वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह ठोकर लगने से सड़क पर गिरे और उसके बाद उनकी जान चली गई। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
बनौरा सेकेंड निवासी जमानत अली (90) शनिवार की रात खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहलने लगे। पास के ढुटेर गांव में अचानक सड़क पर ठोकर लगते ही वह गिर पड़े। आसपास के लोग जब उन्हें उठाने लगे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसओ संजय पाल ने बताया कि परिजनों की सहमति पर पंचनामा के शव उन्हें सौंप दिया गया। वह पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे।