फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओझा का परिवार, आसपास के लोग हुए होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र के शिल्पी गांव के एक ओझा को बुखार की शिकायत मिलने पर शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल भेजने के बाद शनिवार को उसके परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को होम क्वारन्टीन कर दिया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव जुगैल, कुडारी, शिल्पी, महाव बर्दिया को बैरिकेडिंग कर सील ऱ दिया गया है। एसडीएम घोरावल चंद्र प्रकाश ने बताया कि संबंधित गांवों की निगरानी समितियों को पहाड़ व अन्य रास्तों से होकर आने जाने वालों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कोई व्यक्ति उधर से आवागमन करता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

घोरावल तहसील से सटे मध्यप्रदेश के चितरंगी तहसील के रमडीहा गांव में एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर जब उसकी जांच की गई तो 18 मई को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। उसके बाद रमडीहा गांव के ही संपर्क में आए छह अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव मिली। इसके बाद पड़ोसी राज्य की सीमा से सटे सोनभद्र के सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच घोरावल तहसील क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी एक ओझा को बुखार की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेजने के बाद शनिवार को सतर्कता बढ़ा दी गई। ओझा के परिवार के सदस्यों के साथ ही पास पड़ोस के परिवार वालों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करा दिया गया है। साथ ही इन सभी को इस अवधि में गांव में किसी से न मिलने तथा अलग रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांवों जुगैल, कुड़ारी, शिल्पी, महांव, बर्दिया गांव को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। वहीं, प्रशासन सोनभद्र में मध्य प्रदेश के रमडीहा में कोरोना पाजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी भी एकत्र करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें