फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुपोषण मिटाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेंस समिति की बैठक ली। गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने 0-3 माह व 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के वजन फीडिंग कार्य की निगरानी की जाय। समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों के वजन की जांच कराएं।
वीएचएनडी की बैठक रोस्टर सेशन के अनुसार करने, पोषण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की माॅनिटरिंग बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों की बेहतर ढंग से माॅनिटरिंग करें। इसमें शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैम-मैम बच्चों को समय से पोषाहार व दवाएं उपलब्ध कराई जाय। उनके स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण भी कराएं, जिससे वह जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सकें।
विज्ञापन

डीपीआरओ व डीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 18 बिंदुओं के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर सुंदरीकरण कराएं। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, बीएसए नवीन कुमार पाठक, एसीएमओ डाॅ. आरजी यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांधु शेखर शर्मा, डीपीओ राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें