फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धान खरीद की गलत रिपोर्ट शासन को भेज रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने अफसरों पर धान खरीद में मनमानी का आरोप लगाया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सीएम को संबोधित पत्रक सौंपते हुए कहा कि शासन को गलत रिपोर्ट भेजकर अफसर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सोनभद्र के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। आरोप लगाया कि एआर कोऑपरेटिव और डिप्टी आरएमओ की ओर से शासन को गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है। सोनभद्र में प्रति बीघा 10 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है, वहीं चंदौली में 15 क्विंटल प्रति बीघा खरीद हो रही है।
इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों और मिलरों की मिलीभगत से किसानों को कम दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मिलरों के स्टॉक की जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है। सरकार अन्नदाताओं को खुशहाल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी किसानों को परेशान कर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सर्वे एजेंसी की ओर से बिना स्थलीय निरीक्षण के रिपोर्ट तैयार कर दी गई, जिससे किसानों के अंश निर्धारण में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। किसान तहसीलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, किसानों का हाईब्रिड और मोटा अनाज खरीदा जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अरविंद पांडेय, जयशंकर, देवराम, रामनारायण, सुरेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें