फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निकायों में सफाई पर अफसर सख्त, जारी हुए कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ईद, अक्षय तृतीया पर अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्र ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से नगरीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का संचालन किए जाने के लिए निरंतर निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। बावजूद जनपदीय स्तर पर उसका समुचित क्रियान्वयन न होने की मीडिया के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को ईद है। इसके मद्देनजर प्रमुख ईदगाहों, मस्जिदों आदि क्षेत्रों में गहनता पूर्वक साफ-सफाई, दवा छिड़काव आदि कराया जाय। इसी प्रकार 23 अप्रैल को परशुराम जयंती पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के जरिए जुलूस आदि का कार्यक्रम होता है, जिसके दौरान भी समुचित साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की उपलब्धता अपेक्षित है। दोनों पर्वों के दौरान व अन्य सामान्य दिवसों में भी सभी निकायों के ईओ अपेक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। स्वयं निरीक्षण करते हुए सफाई कार्यों की निगरानी रखें। ग्रुप में सफाई व्यवस्था के दौरान किए जा रहे कार्यों के फोटो भी भेजें, जिससे किसी भी निकाय में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत प्राप्त न हो सके। भविष्य में किसी भी निकाय से सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ईओ को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी मानते हुए तद्नुरूप कड़ी कार्रवाई किया जाना बाध्यता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें