फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को ईश्वर का रुप मान कर सेवा करें अफसर-कर्मचारी: डॉ. संजय

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने मौजूदा सरकार को मछुआरा समाज का हितैषी करार दिया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में डॉ. संजय ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने मछुआरा समाज का केवल इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार उनके लिए कई योजना लेकर आई। उन्होंने गरीबों को ईश्वर का रूप मानकर अफसरों को उनकी सेवा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता से पहले कैबिनेट मंत्री ने धंधरौल बांध का निरीक्षण किया। अवैध ढंग से मछली निकालने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में खनन क्षेत्र हो रहा है, उन क्षेत्रों में डीएमएफ के मद से मैरिज हाल का निर्माण कराकर उसके ऊपर लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें गरीब, आदिवासी व मछुआ समाज के बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मछली पालन करने वाले मछुआरों को किसान क्रेडिट पर लोन देने की मंजूरी दे दी है। मत्स्य पालकों का बीमा कराया जा रहा है। अनुदान पर मछुआरों को कारोबार के लिए धन मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2024 में संगठन भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगा। सरकार मछुआरों के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर निषाद समाज के लोगों को मछली का पालन करने के लिए तालाबों को पट्टे पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब ईश्वर का रूप हैं, इसलिए अधिकारी-कर्मचारी उनकी समर्पित भाव से सेवा करेें और समस्याएं हल कराएं। कहा कि ओबरा क्षेत्र में प्रदूषण ज्यादा है, इसलिए डीएम को प्रदूषण फैलाने वाली परियोजनाओं को नोटिस करते हुए आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रेसवार्ता में डीएम चंद्र विजय सिंह, एएसपी कालू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें