समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को नमन किया। पार्टी को खड़ा करने में उनके योगदान का जिक्र कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि देश में दो ही नेता हुए। एक सुभाष चंद्र बोस और दूसरे मुलायम सिंह यादव। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि मुलायम सिंह ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। राम निहोर यादव, मु. सईद कुरैशी ने कहा कि नेताजी को पार्टी के अदने कार्यकर्ता की भी बराबर चिंता रहती थी। श्रद्धांजलि सभा में अनिल प्रधान, अशोक पटेल, श्याम बिहारी यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, वेद मणि शुक्ला, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय आदि रहे।
उधर, रॉबर्ट्सगंज में हुई सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में हिदायतुल्ला खान की अगुवाई में मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश दुबे, परमेश्वर दयाल, आशुतोष दुबे, रामेश्वर शुक्ला, सुशील पाठक, संजय यादव, मनु पांडेय, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर में बाईपास रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ. केडी सिंह की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में लवकुश, कृष्ण कुमार, रवि कुमार, आदित्य, सुरेश, संजय आदि रहे।