फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा सचिव कार्यालय का घेराव करेंगे शिक्षामित्र

Mon, 28 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हुई। इसमें सहायक अध्यापक पद पर समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग के लिए 29 दिसंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि जिले में 908 शिक्षामित्र अब तक समायोजन से वंचित हैं। द्वितीय चरण में समायोजन की प्रक्रिया अधूरी रखी गई है। इससे शिक्षामित्रों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

 जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समायोजन नहीं किया गया तो 29 दिसंबर को बेसिक शिक्षा सचिव इलाहाबाद के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो जिले के विद्यालयों को बंद कर लखनऊ में मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन



 शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। जिला महामंत्री प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन न कर सरकार दोहरी नीति अपना रही है।


 जिला संगठन मंत्री पवन कुमार सिंह ने समायोजन से वंचित शिक्षामित्र 28 दिसंबर को लखनऊ कूच करें। बैठक में विनोद कुमार केशरी, राजीव यादव, सूर्य प्रकाश गिरि, कमला प्रसाद, मुकेश सिंह, अजय, विमल, राघवेंद्र, विनोद तिवारी, सिकंदर, सुरेंद्र कुमार, संजय, रमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें