फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Sat, 17 Sep 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में शनिवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन पूरे विधि विधान व श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान तापीय परियोजना के अंदर विभिन्न स्थानों पर, खनन क्षेत्र के क्रशर प्लांटों, वर्कशाप पर तथा निजी संस्थानों के साथ ही ओबरा तापीय परियोजना के सिविल डिविजन द्वारा गांधी मैदान में हवन पूजन कराकर भगवान विश्वकर्मा से अपने तथा अपने व्यवसाय व सुरक्षा का वरदान मांगा। अंबेडकर चौराहे के समीप टैक्सी स्टैंड पर अध्यक्ष जेपी सिंह की अध्यक्षता में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा रखकर पूरे श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


वहीं ओबरा नगर पंचायत कार्यालय पर आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने विधि विधान से विश्वकर्मा की पूजा की। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार आदि शिल्पी विश्वकर्मा जी का पूजन धूमधाम से मनाया गया। नगर के कई स्थानों पर मूूर्ति स्थापित कर पूजन अर्चन हुआ। टैंपो-टैक्सी स्टैंड, आईओडब्ल्यू कार्यालय, लोको विभाग, इलेक्ट्रिक विभाग, विद्युत सब स्टेशन समेत प्रीतनगर के दर्जनों मोटर गैरेज, मोटर पार्ट्स की दुकानों पर पूजन किया गया।


बीना: कृष्णशिला श्रमिक मनोरंजनालय में भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बेचूलाल और संचालन महामंत्री अरुण कुमार दुबे ने किया। इस दौरान आरसीएसएस छोड़कर धर्मजीत कुमार सिंह, सौदागर राम, श्रवण कुमार ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय प्रतिरक्षा संगठन के महामंत्री एमपी सिंह, विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक कृष्णशिला आरके साहू, दूद्दी प्रसाद, केडी तिवारी, एमके सिंह, मनोज सिंह, मनोज गुप्ता, सीपी सिंह, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें