चतरा ब्लाक अंतर्गत रामगढ़ में बने स्ट्रांग रूम का मंगलवार को प्रेक्षक योगेश कुमार शुक्ला ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
बारी-बारी से बरइल, सेहुंआ, तियरा आदि पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। जगह-जगह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लगे पंफलेट, बैनर, पोस्टर को हटवाने का निर्देश दिया।