ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की नौवीं इकाई सोमवार की सुबह 6.55 बजे फ्लेम फेलियर के कारण बंद हो गई। अभियंताओं ने तत्काल कार्य शुरू करते हुए इकाई को महज 7.40 बजे लाइटअप कर लिया।
दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर इकाई से बिजली उत्पादन शुरू हुआ। सोमवार की देर शाम तक परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की नौवीं इकाई से 121 मेगावाट, 10वीं इकाई से 139 मेगावाट, 11वीं इकाई से 103 मेगावाट, 12वीं इकाई 151 और 13वीं इकाई से 108 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा सी की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से 361 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।