फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्वॉयलर ट्यूब में लीकेज से ओबरा की नौवीं इकाई बंद

विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की नौवीं इकाई से मंगलवार देर रात उत्पादन ठप हो गया। इकाई बंद होने से प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इकाई में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए परियोजना के अभियंताओं ने प्रयास शुरू कर दिए। मंगलवार रात 12 बजकर 01 मिनट पर ओबरा बी परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद करनी पड़ी। इकाई के बंद होते ही प्रदेश में कई हिस्सों ने आपात बिजली कटौती होने से सिस्टम कंट्रोल को अतिरिक्त स्रोतों से महंगी बिजली आयात कर हालात काबू में करने पड़े। वहीं बंद इकाई से आठ अगस्त तक बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। समाचार दिए जाने तक ओबरा बी तापीय परियोजना की उत्पादनरत 200-200 मेगावाट क्षमता वाली चारों इकाइयों से लगभग 400 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई से 389 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें