ईएसपी में आई तकनीकी खराबी के कारण बीती रात ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की 13वीं इकाई को बंद करना पड़ा। बंद होते समय इस इकाई से 64 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
शुक्रवार की रात 11.22 बजे 13वीं इकाई के ईएसपी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उसे बंद करना पड़ा। इकाई के बंद होने पर उमस भरी गर्मी में प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी।
परियोजना सूत्रों से के अनुसार इस तकनीकी खराबी को दूर कर इस इकाई को पुनः चालू करने तीन से चार दिनों का समय लगेगा। देर शाम तक ओबरा बी परियोजना की उत्पादनरत 9 वीं इकाई से 107 मेगावाट, 10 वीं से 101, 11वीं से 91 एवं 12वीं से 134 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। उधर ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से 414 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।