फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाॅयलर ट्यूब में लीकेज से ओबरा की 13वीं इकाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई शुक्रवार सुबह बंद हो गई। बढ़ती मांग के बीच इकाई के बंद होने से प्रबंधन को बिजली आपूर्ति करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बंद इकाई से उत्पादन शुरू होने में अभी एक दो दिनों का वक्त लग सकता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजकर 17 मिनट पर परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गयी।
वहीं 24 घंटों के भीतर परियोजना की दो इकाइयों से उत्पादन ठप होने के कारण परियोजना के कुल उत्पादन में जबरदस्त गिरावट दर्ज किया गया। इसके अलावा ओबरा परियोजना के सी की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई भी बीते बृहस्पतिवार से ही तकनीकी समस्या के कारण बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें