फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा परियोजना द्वारा दिया गया आक्सीजन जनरेटर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एल-2 कोविड हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले गंभीर कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर ओबरा परियोजना ने सीएसआर मद से 45 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई। त्वरित कार्यवाही करते हुए दिल्ली की एक फर्म को क्रयादेश भी निर्गत किया गया है।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना के शिविर सहायक अनुराग मिश्रा ने बताया कि ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की आपूर्ति जिला अस्पताल में 16 मई को कराने में प्राप्त की गई। उसके बाद फर्म के अधिकृत इंजीनियर के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए 21 मई को प्लांट की सफलतापूर्वक स्थापना जिला प्रशासन की मंशानुरूप एल-2 हॉस्पिटल सोनभद्र के चाइल्ड वार्ड में कराई गयी है। बताया कि ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना से एल-2 हॉस्पिटल में गंभीर दशा में भर्ती होने वाले मरीजों की चिकित्सा में चिकित्सकों को सहायता प्राप्त होगी और जनपद के आम जनमानस लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें