फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा ब्यॉज और ओप्पो अटैक ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा गांधी मैदान में खेले जा रहे आठवें ओबरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की रात पहला मुकाबला दुसान चैलेंजर बनाम ओबरा ब्वायज के बीच खेला गया। दुसान चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में महज 19 रन बनाये। ओबरा ब्वॉयज के सबसे सफल गेंदबाज राहुल रहे जिन्होंने दो ओवर में एक रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी ओबरा बॉयज की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से यह मुकाबला दो ओवर में ही जीत लिया। दूसरा मुकाबला ओप्पो अटैक ओबरा बनाम आरएमसी बिल्ली ओबरा के बीच खेला गया। ओप्पो अटैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 79 रन बनाए। आफताब के 32 रन और रवि यादव के 25 रन सर्वाधिक रहे। जवाब में आरएमसी बिल्ली ओबरा की टीम 57 रन ही बना सकी और ओप्पो अटैक ओबरा की टीम ने मैच जीता। मुख्य अतिथि समाजसेवी भोला प्रसाद कनौजिया ने दोनों मैचों के मैन आफ द मैच को पुरस्कृत किया। मैच में निर्णायक की रोशन सिंह व अक्षय पटेल, स्कोरर शुभम जायसवाल एवं कमेंटेटर संकट मोचन झा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें