फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज लायंस क्लब में नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत जायसवाल को शपथ दिलाकर थंम्स देते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 48वां पदग्रहण समारोह रविवार को क्लब भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष सीए सौरभकांत श्रीवास्तव, उप मंडलाध्यक्ष प्रथम अजय मेहरोत्रा, इंडक्शन अधिकारी पीडीजी हरीश अग्रवाल, कैबिनेट सचिव आशेष श्रीवास्तव, रीजन चेयरपर्सन किशोरी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत जायसवाल, सचिव पवन जैन, कोषाध्यक्ष दया सिंह सहित पूरी टीम को उप मंडलाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान चार नए सदस्य ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने क्लब के अच्छे कार्यों की सराहना की। पीडीजी हरीश अग्रवाल ने निवर्तमान अध्यक्ष किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, परमेश जैन व दया सिंह को क्लब को डिस्ट्रिक्ट में प्रथम आने पर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विमल चौकसे, गैट कोआर्डिनेटर बृजेश तिवारी, जोन चेयरपर्सन ओपी सिंह, ओबरा से विमल सिंह (जेसी), जगमंदर अग्रवाल अध्यक्ष, प्रयागराज से सुबोध श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आदि रहे। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पौध लगा एक एक गमला भेंट किया। दिवंगत लायन शिखा जायसवाल की याद में क्लब में एक पौधा लगाया गया। लॉफ्टर चैलेंज में प्रतियोगी नेत्रहीन अभय शर्मा ने प्रधानमंत्री व अखिलेश सिंह यादव की आवाज में लोगों को लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें